फतेहपुर साइबर पुलिस ने दिलाई बड़ी राहत, ठगी के ₹1,45,000/- पीड़ित को वापस

फतेहपुर साइबर पुलिस ने दिलाई बड़ी राहत — ठगी के ₹1,45,000/- पीड़ित को वापस

फतेहपुर।एसपी के निर्देशन में साइबर क्राइम पुलिस थाना फतेहपुर ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए ऑनलाइन ठगी के शिकार पीड़ित की ₹1,45,000/- की पूरी धनराशि बैंक खाते में सुरक्षित वापस कराई।
मामला सामने आते ही साइबर सेल की टीम ने तेजी से कार्रवाई की तकनीकी ट्रेसिंग, बैंक समन्वय और डिजिटल ट्रांज़ैक्शन की निगरानी के माध्यम से ठगी गई राशि को समय रहते फ्रीज़ कराया गया, जिसके बाद पूरी रकम पीड़ित के खाते में रिफंड कराई गई।इस प्रभावी और त्वरित कार्रवाई ने यह साबित किया कि फतेहपुर साइबर पुलिस नागरिकों की आर्थिक सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और हर प्रकार की साइबर ठगी के विरुद्ध कठोर एवं संवेदनशील दोनों स्तरों पर कार्य कर रही है।पीड़ित द्वारा पुलिस प्रशासन को धन्यवाद देते हुए कहा गया कि इस तत्पर कार्यवाही से आमजन का विश्वास और मजबूत हुआ है।

About admin

Check Also

जन शिक्षण संस्थान ने विश्व एड्स दिवस पर किया जागरूकता कार्यक्रम

इटावा। कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जनपद में प्रायोजित जन शिक्षण संस्थान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *