लखनऊ। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर शुक्रवार को प्रदेश भर में जनभागीदारी उत्सव के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों माध्यम से ग्रामीण विकास, जनभागीदारी तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का संदेश प्रसारित करनरे के साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम प्रधानों तथा पंचायत सहायकों को सम्मानित भी किया गया।

पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि पंचायती राज दिवस हमारे लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने का अवसर है। पंचायतें ग्रामीण विकास की आधारशिला हैं। सरकार पंचायतों के सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। सरकार का लक्ष्य प्रत्येक पंचायत को पारदर्शी, जवाबदेह और आत्मनिर्भर बनाते हुए विकास की धारा को गांव-गांव तक पहुंचाने का है।
राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस 24 अप्रैल 2026 के अवसर पर प्रदेश में जनभागीदारी उत्सव मनाया गया। 73वें संवैधानिक संशोधन (1993) की याद में आयोजित इस दिवस पर ग्राम सभाओं में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्रामीणों ने भागीदारी कर, ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पंचायतों को सशक्त, आत्मनिर्भर और पारदर्शी बनाने का संकल्प लियापंचायती राज दिवस पर प्रदेश की ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन कर स्थानीय विकास योजनाओं, जनसमस्याओं के समाधान तथा शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चाएं की गईं।