युवती ने चंबल नदी में छलांग लगाकर की आत्महत्या

इटावा। थाना बढ़पुरा क्षेत्र के अंतर्गत उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सीमा को जोड़ने वाले चंबल नदी पुल पर एक युवती ने छलांग लगा दी। राहगीरों की सूचना पर उदी चौकी पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। युवती को नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी।
थाना बढ़पुरा पुलिस ने तत्काल भिंड पुलिस को सूचना दी। इसके बाद दोनों राज्यों की पुलिस की मौजूदगी में बचाव अभियान चलाया गया। पुलिस ने युवती को मृत अवस्था मे नदी से बाहर निकाला। मृतका की पहचान ज्योति जैन 18 वर्ष पुत्री अशोक जैन निवासी देवनगर कॉलोनी कोतवाली भिंड मध्य प्रदेश के रुप में हुई। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौके पर मौजूद राहगीरों ने बताया कि छलांग लगाने से पहले युवती किसी से फोन पर बात कर रही थी। इसके तुरंत बाद वह पुल से चंबल नदी में कूद गई। स्थानीय गोताखोरों को भी बुलाया गया था लेकिन जब तक वे युवती को नदी से बाहर निकालते, उसकी जान जा चुकी थी। पुलिस इस आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।

About admin

Check Also

डीबीए ने की सहायक श्रम आयुक्त की संपत्ति की विजिलेंस जांच की मांग

इटावा। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार त्रिपाठी महामंत्री नितिन तिवारी सहित पदाधिकारियों एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *